बॉलीवुड / दो दिल मिल रहे है चुपके चुपके, एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आये अर्जुन-मलाइका: देखे फोटो

Live Hindustan : Mar 14, 2020, 01:38 PM
बॉलीवुड डेस्क | अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीती शाम एक साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए पार्टी में गए। मलाइका और अर्जुन साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। मल्लिका ने व्हाइट टॉप और ब्लैक जीन्स और ब्लैक जैकेट पहनी थी। वहीं अर्जुन ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। बता दें कि दोनों अब ओपनली एक दूसरे के साथ डिनर, हॉलीडे और पार्टीज में जाते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने ऑफिशयली भी रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया है।

पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर भी काफी खबरें आती रहती हैं।

जानें क्यों मलाइका-अर्जुन की शादी में हो रही है देरी...

वैसे बता दें कि मलाइका कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें काफी आती रहती हैं। दोनों की शादी का इंतजार फैन्स को भी है, लेकिन हर बार शादी में देरी की खबर सुनकर फैन्स निराश हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले इस देरी की वजह सामने आई है। खबरें आ रही हैं कि मलाइका तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अर्जुन की वजह से शो में देरी हो रही है। अर्जुन अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। अर्जुन का परिवार चाहता है कि ये शादी जल्दी हो जाए, लेकिन अर्जुन अभी तैयार नहीं है। अर्जुन को जब सही समय लगेगा वह शादी कर लेंगे।

अब ये सब खबरें सच है कि नहीं वो तो अर्जुन और मलाइका ही बता सकते हैं। 

मलाइका ने शादी को लेकर दिया था ये बयान...

जब मलाइका से शादी को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था,  'अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम एक समय पर एक ही कदम उठा सकते हैं। हम अभी स्टेप बाय स्टेप चल रहे हैं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER