देश / बड़ा हादसा टला, फ्लाइट से टकराया पक्षी, वापस लौटा विमान

Zoom News : Sep 27, 2020, 04:27 PM
नई दिल्ली। बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है मुंबई के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां इंडिगो के विमान से अचानक चिड़िया टकरा गई। इसके बाद तुरंत उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों के लिए इंडियो प्रबंधन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 रविवार को मुंबई से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान उससे चिड़िया टकरा गई। जिसके बाद तुरंत उसे मुंबई वापस बुला लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इंडिगो अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। हालांकि अब फ्लाइट दिल्ली थोड़ी देरी से पहुंचेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER