बिहार चुनावी महासंग्राम / तीन चरणों में होंगे मतदान, 10 नवंबर को नतीजे, कोरोना पीड़ित भी डाल सकेंगे वोट

Zoom News : Sep 25, 2020, 02:12 PM
बिहार में तीन चरणों में मतदान, 10 नवंबर को नतीजे

पहले चरण का मतदान – 28 अक्टूबर

दूसरे चरण का मतदान – 3 नवंबर

तीसरे चरण का मतदान – 7 नवंबर

चुनाव के नतीजे – 10 नवंबर

इन जिलों में पहले और दूसरे फेज में होंगे चुनाव

भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज कटिहार और उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में दूसरे और तीसरे फेज में चुनाव होंगे।

तीसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में तीसरे फेज में चुनाव होंगे। पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में भी तीसरे फेज में चुनाव होंगे।

तीन चरणों में मतदान, ऐसे होगा मतदान

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। 

  • पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव, 31 हजार पोलिंग स्टेशन
  • दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव, 42 हजार पोलिंग स्टेशन
  • तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव, 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन
कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट

मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी। प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। 

243 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। बिहार में 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। इसमें महिला वोटर की संख्या 3 करोड़ 39 लाख है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होंगे।

बिहार चुनाव में इस बार नया क्या?

पिछले विधानसभा चुनाव से अलग इस बार सिर्फ मतदान ही नहीं बल्कि राजनीतिक दलों और गठबंधनों में भी काफी कुछ बदला-बदला सा नज़र आएगा। जो पिछले चुनाव में साथ लड़े थे, इस बार आमने-सामने हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER