बॉलीवुड / सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

Zoom News : Dec 27, 2019, 01:40 PM
बॉलीवुड के चुलबुल पांडे कहें, दबंग कहें या फिर प्रेम।।। जानें कितने ही नामों से पहचाने जाने वाले सलमान खान (Salman Khan Birthday) आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान दशकों से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत और प्यार के साथ एक सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया है। और उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने Fans को दिया है। कल रात उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी भी सेलीब्रेट की। इस पार्टी में सलमान खान से जुड़े कुछ खास लोग ही शामिल हुए। यानी कुल मिलाकर ये पार्टी काफी सादगी से मनाई गई। इसके साथ ही सलमान ने अपना बर्थडे केक भी कुछ खास अंदाज में काटा। अपना जन्मदिन मनाने के लिए सेलेब्स सोहेल खान के घर पहुंचे। इस पार्टी में

कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, रणदीप हुड्डा, पुलकित सम्राट, सुनील ग्रोवर, उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल, अरबाज खान के साथ जियोर्जिया एंड्रियानी, , रवीना टंडन, डेजी शाह, संगीता बिजलानी, आयुष शर्मा, हेलन, अतुल अग्निहोत्री अलवीरा खान अग्निहोत्री, अरबाज खान के बेटे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फार्म हाउस में आलीशान तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। हालांकि इस बार सलमान ने बेहद सादगी से जन्मदिन मनाया। इससे पहले खबरें आई थीं कि सलमान अपनी बहन अर्पिता की वजह से जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि प्रेग्नेंट अर्पिता को 27 दिसंबर की ही डिलिवरी डेट मिली है। वहीं सलमान के 54वें जन्दिन की पार्टी में अर्पिता भी नजर आएं। इस पार्टी में सलमान खान ने अपना केक आहिल के साथ मिलकर काटा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER