Gulab Chand Kataria / राजस्थान के गुलाब चंद कटारिया को बनाया गया असम का राज्यपाल

Zoom News : Feb 12, 2023, 09:54 AM

Gulab Chand Kataria: आज देश के 13 राज्यों के लिए राज्य पालों की नियुक्त की गई है. जिसमें से राजस्थान के भाजपा के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी बधाई

राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल बनने पर बधाई दी  है।


गुलाब चंद कटारिया (जन्म 13 अक्टूबर 1944) भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। वह राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। वह उदयपुर से हैं और उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन 9वीं लोकसभा में इसका प्रतिनिधित्व किया है।

सीबीआई ने शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। वे राजस्थान विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजय हुए। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद दूसरी बार विधान सभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे। गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है।

इस तरह बढ़े आगे

1977 - 1980 सदस्य, 6वीं राजस्थान विधान सभा 1980 - 1985 सदस्य, 7वीं राजस्थान विधान सभा 1989 - 1991 सदस्य, 9वीं लोक सभा 1993 - 1998 सदस्य, 10वीं राजस्थान विधान सभा 1998 - 2003 सदस्य, 11वीं राजस्थान विधान सभा 2003 - 2008 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा 2008 - 2013 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा 2013 - 2018 सदस्य, 14वीं राजस्थान विधान सभा 2018 - Con . सदस्य 15वीं पार्टी पदों पर कार्य पार्टी पदों पर कार्य 1977 - 1980 उपाध्यक्ष एवं महासचिव, जनता युवा मोर्चा 1980 - 1985 सचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राजस्थान 1986 - 1993 महासचिव, भाजपा, राजस्थान 27/05/1999 - 19/06/2000 भाजपा अध्यक्ष, राजस्थान

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER