Asia Cup 2022 / रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Zoom News : Aug 14, 2022, 08:38 PM
Asia Cup 2022 : 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहे एशिया कप 2022 में इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करनी है। रोहित के पास इस बार बतौर कप्तान एक नया रिकाॅर्ड बनाने का मौका होगा। उनके पास साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका होगा।

इस बार एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित

एशिया कप के किसी एक संस्करण में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। माही ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 2008 संस्करण में पांच पारियों में 327 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने 2018 में पांच पारियों में 317 रन बनाए थे। रोहित अगर 2022 में धोनी से ज्यादा रन बना लेते हैं तो वह एशिया कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

रोहित के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा हैं, जिन्होंने 1997 में चार पारियों में 272 रन बनाए थे। उनके अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 2010 में तीन पारियों में बतौर कप्तान 265 और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 2004 में छह पारियों में 244 रन बनाए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER