बॉलीवुड / मौनी रॉय ने सफेद शेर को खिलाया खाना, वीडियो हुआ वायरल

Zoom News : Jan 21, 2021, 11:13 PM
बॉलीवुड: एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित तौर पर अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार मौनी रॉय ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिस देखकर हर कोई हैरान है।   इस वीडियो में मौनी रॉय बिना किसी डर के अपने हाथों से सफेद शेर को खाना खिलाती दिख रही हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 174,915 लाइक्स मिल चुके हैं। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

मौनी राय ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “यह सिर्फ 10 महीने का है। मैं डरी हुई थीं लेकिन मिलकर काफी खुशी भी हुई।”

बात करें वर्कफ्रंट की तो मौनी रॉय आलिया भट्ट- रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मौनी रॉय एक विलेन के किरदार में नजर आएंगी।

टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वह फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी नजर आए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER