बॉलीवुड / मौनी रॉय ने अपने बोल्ड अंदाज से समंदर किनारे बैठ फैंस के दिलो पर गिराई बिजली

AajTak : Feb 13, 2020, 11:28 AM
बॉलीवुड डेस्क | टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने अंदाज से खूब धमाल मचा रही हैं। दरअसल, मौनी रॉय की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पानी के किनारे बैठी नजारे का आनंद लेती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की यह फोटो मालदीव की हैं, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है। इन फोटोज में मौनी रॉय का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, साथ ही लोग इन फोटो की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

मौनी रॉय (Mouni Roy) की इन फोटो को देखकर लग रहा है, जैसे एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका स्टाइल काफी लाजवाब लग रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह जरूरी है।" इसके अलावा मौनी रॉय ने मालदीव से जुड़ी अपनी और भी कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

View this post on Instagram

Thank you ..❤️ @heritanceaarah @Globalspa_mag

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय (Mouni Roy) की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद साल 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं। इससे इतर 2020 में मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी। फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चाहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या 'देवों के देव महादेव', हर सीरियल में मौनी रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'नागिन' में भी अपने किरदार से खूब धमाल मचाया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER