जयपुर / 49 में से पैंतीस जगह मुखिया बनाने में कामयाब कांग्रेस, जैसलमेर में निर्दलीय अध्यक्ष

Zoom News : Nov 26, 2019, 08:38 PM
जयपुरराजस्थान में हुए नगर निकायों के चुनाव में अध्यक्षों का परिणाम आ चुका है। प्रदेश के 49 नगर निकायों में से तेरह जगह भाजपा का बोर्ड बना हैं। जैसलमेर में निर्दलीय अध्यक्ष बना है। भाजपा बीकानेर, उदयपुर नगर निगम, पाली, बालोतरा और जालोर परिषद में, रूपवासनगर, ब्यावर, पुष्कर, छबड़ा, सुमेरपुर, पिंडवाड़ा, खाटू श्यामजी और परतापुर में अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही शेष जगह कांग्रेसी ही क़ाबिज़ हुए हैं। 

कौन कहाँ से चुना गया

ब्यावर नगरपालिका में बीजेपी के नरेश कुमार

पुष्कर नगरपालिका में बीजेपी के कमल किशोर

अलवर नगर परिषद में कांग्रेस की बीना गुप्ता

भिवाड़ी नगर परिषद में कांग्रेस के शीशराम तंवर

बांसवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस के जैनेन्द्र त्रिवेदी

छबड़ा नागरपालिका में बीजेपी के कैलाशचंद

मांगरोल नगरपालिका में कांग्रेस के कौशल किशोर 

बाड़मेर नगर परिषद में कांग्रेस के दिलिप

बालोतरा परिषद में बीजेपी की सुमित्रा देवी

भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस के अभिजीत कुमार

बीकानेर नगर में बीजेपी की सुशीला कंवर

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के संदीप शर्मा

निंबाहेड़ा नगरपालिका में कांग्रेस के सुभाष चंद्र शारदा

रावतभाटा नगरपालिका में कांग्रेस की दीपिका तिल्लानी

चुरू नगर परिषद में कांग्रेस की पायल

राजगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस की रजिया

गंगानगर नगर परिषद में कांग्रेस की करुणा चाण्डक

सूरतगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस के ओमप्रकाश

हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के गणेशराज बंसल

जैसलमेर में निर्दलीय हरिवल्लभ कल्ला

भीनमाल नगर पालिका में कांग्रेस की विमला बोहरा

जालोर नगर परिषद में बीजेपी के गोविंद 

बिसाऊ नगर पालिका में कांग्रेस के मुस्ताक अली

झुंझुनू नगर परिषद में कांग्रेस की नगमा बानो

पिलानी नगरपालिका में कांग्रेस के हीरालाल

फलोदी नगरपालिका में कांग्रेस के पन्नालाल व्यास

कैथून नगरपालिका में कांग्रेस की आइना महक

सांगोद नगरपालिका में कांग्रेस की कविता सुमन

डीडवाना नगरपालिका में कांग्रेस की रचना

मकराना नगर परिषद में कांग्रेस की समरीन

पाली नगर परिषद में बीजेपी की रेखा भाटी

सुमेरपुर नगरपालिका में बीजेपी की उषा कुंवर

नीम का थाना नगरपालिका में कांग्रेस की सरिता दीवान

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस के जीवन खां

माउण्ट आबू नगरपालिका में कांग्रेस के जीतू राणा

पिण्डवाड़ा नगरपालिका में बीजेपी के जितेन्द्र कुमार

शिवगंज नगरपालिका में कांग्रेस के वजींगाराम घांची

सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस के महेन्द्र कुमार मेवाड़ा

आमेट नगरपालिका में कांग्रेस के कैलाश मेवाड़ा

नाथद्वारा नगरपालिका में कांग्रेस के मनीष राठी

टोंक नगर परिषद में कांग्रेस के अली अहमद

कानोड़ नगरपालिका में कांग्रेस की चंदादेवी मीणा

उदयपुर नगर निगम में बीजेपी के गोविंदसिंह टांक

नसीराबाद नगरपालिका में कांग्रेस की शारदा मित्तलवाल

थानागाजी नगरपालिका में कांग्रेस के चौथमल

परतापुर गढ़ी नगरपालिका में बीजेपी के दिलीप कुमार परमार

रूपवासनगर नगरपालिका में बीजेपी की बबीता

महुवा नगरपालिका में कांग्रेस की नर्बदा

खाटू श्यामजी नगरपालिका में बीजेपी की ममता देवी

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER