बॉलीवुड / आरसीबी के मैच में फिर नजर आयी प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, इस अंदाज में आयी नजर, देखे फोटो

Zoom News : Nov 06, 2020, 10:28 PM
बॉलीवुड डेस्क | प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा शुक्रवार को पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचीं। स्टेडियम से अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने इस दौरान रेड कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है।

इस दौरान अनुष्का अलग-अलग मूड में नजर आईं। कभी वह एक्साइटेड दिखीं तो कभी वह फोन पर बिजी दिखीं। 

अनुष्का ने हाल ही में दुबई में विराट का बर्थडे सेलिब्रेट किया। अनुष्का ने आरसीबी की टीम के साथ विराट का बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अनुष्का ने विराट के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की।

बताते चलें कि विराट, अनुष्का की प्रेग्नेंसी के दौरान उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसे दोनों के फैन क्लब ने शेयर किया। वीडियो में विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में होते हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? विराट का अनुष्का का ऐसे केयर करना फैन्स को बहुत पसंद आया। 

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER