राजस्थान / 28 जनवरी को राहुल गांधी आयेंगे जयपुर, नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ यह दौरा

Zoom News : Jan 21, 2020, 12:17 PM
जयपुर: नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ राहुल गांधी की जनजागरण यात्रा जारी है। इसी सिलसिले में 28 जनवरी को राहुल गाांधी जयपुर आ रहे है। बड़ी रैली के जरिये युवा, किसान, बेरोजगार और छात्रों से संवाद करेंगे। आज पीसीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पदााधिकारियों को दौरे के बारे में बताया गया। 

CAA के खिलाफ युवा, किसानों से करेंगे संवाद:

अरसे बाद राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा होने जा रहा है। केन्द्र सरकार के नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ यह दौरा होगा। जयपुर में युवा, बेरोजगार, किसान और छात्रों से संवाद करेंगे। प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों को सम्बोधित करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भी बड़े कार्यक्रम की योजना बनाई है। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER