बॉलीवुड / रोमांस करते दिखे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, जानें कब रिलीज होगी करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Zoom News : Nov 29, 2021, 10:29 PM
बॉलीवुड | फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। करण जौहर (Karan Johar) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के शूट के कई हिस्सों को एक साथ तेजी से दिखाया गया है। इसके साथ बाद इस फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है। करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में  रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शबाना आजमी (Shabana Azmi), धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

7 साल बाद करण की वापसी

करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे है,  तकरीबन 7 साल बाद दमदार स्टार्स की तगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने वाले है।  फैन्स रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक प्रेम कहानी है।

प्रीतम-अमिताभ की संगीत जोड़ी

प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फिल्म में  नजर आएगी, जिसने करण जौहर की आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए संगीत दिया था, जिसे भारी सफलता मिली थी। बताया जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा। 

10 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

करण जौहर द्वारा निर्देशित,  हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है।  कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक  खैतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फ़िल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER