बॉलीवुड / अस्पताल पहुंचे सलमान खान, जानिए क्या है मामला

Zoom News : Mar 24, 2021, 09:13 PM
बॉलीवुड: इन दिनों जहां एक तरफ कोरोना वायरस के नए केसेस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को Covid-19 वैक्सीन दिए जाने का सिलसिला भी जारी है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ये वैक्सीन ले चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसके लिए प्रेरित करते भी दिखाई दे चुके हैं। वहीं अब खबरें हैं कि बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने Covid-19 वैक्सीन ले ली है। वो मुंबई के एक बड़े अस्पताल के बाहर देखे गए हैं, जहां से सलमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

दरअसल, हाल ही में सलमान खान मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने इस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज ले लिया है। सलमान खान ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'मैंने अपनी वैक्सीन की पहली डोज लेली है'। इस दौरान वो ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान पैपराजी से कोई बात नहीं की और सीधा अस्पताल में के अंदर चले गए।

सलमान खान के इस ट्वीट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सलमान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो भी जल्द ही वैक्सीन लेंगे।

बता दें कि इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान, सलमा खान और हेलन ने भी Covid-19 की वैक्सीन ले ली है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। बात करें बॉलीवुड की तो बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें सतीश कौशिक, रणबीर कपूर और आमिर खान शामिल हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER