मुंबई / मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा के घर गई यूपी पुलिस, धोखाधड़ी का लगा है आरोप

India TV : Jul 12, 2019, 03:50 PM
धोखाधड़ी के मामले में दर्ज केस के लिए गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) के मुंबई में वाले घर गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल सोनाक्षी सिन्हा दिल्ली के एक इवेंट में परफार्म करने वाली थीं। परफार्मेंस के लिए 24 लाख रुपए बुकिंग के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को  दिए गए थे।

धोखाधड़ी की एफआईआर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस स्टेशन की मदद ली और सोनाक्षी सिन्हा का स्टेटमेंट लेने के लिए उनके घर गई। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सोनाक्षी उस समय पर नहीं थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। शुक्रवार को पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- यह सभी आरोप गलत हैं। यह सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। स्पोकपर्सन ने मुंबई मिरर को बताया- अपने 9 साल के करियर में सोनाक्षी ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है। यह व्यक्ति जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की कॉमेडी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। साथ ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में भी नजर आने वाली हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER