बॉलीवुड / सोनम कपूर ने शेयर की सूरज की अद्भुत तस्वीर, अमिताभ बच्चन ने कर दिया ये मजेदार कमेंट

AMAR UJALA : Feb 04, 2020, 03:05 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर ट्विटर पर कोई न कोई मजेदार पोस्ट करत रहते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के एक पोस्ट पर कमेंट किया है। अमिताभ के इस कमेंट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। सूर्य की तस्वीरों वाली एक खबर को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ये अद्भुत है। विज्ञान और तकनीक ने हजारों प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित चीजों को देखने-सीखने में हमारी कितनी मदद की है।'

सोनम कपूर के इस पोस्ट पर वैसे तो कई सोशल मीडिया यूजर्स और सोनम के फैंस ने रिएक्ट किया। लेकिन बॉलीवुड के शहंशाह ने भी इस तस्वीर पर एक कमेंट किया। बड़ी बात है कि अमिताभ ने ये कमेंट एक दम मजाकिया अंदाज में किया है। जिसके चलते ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अमिताभ ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ' ये तो चिक्की का क्लोजअप लग रहा है... लोनावला वाली चिक्की।' इस कमेंट के साथ ही अमिताभ ने एक फनी इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। अमिताभ के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो अमिताभ जल्दी ही ब्रह्मास्त्र, चेहरे और गुलाबो सिताबो में नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER