IPL 2021 / सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा, मिचेल मार्श ने लिया आईपीएल से नाम वापस

Zoom News : Mar 31, 2021, 05:16 PM
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने (Mitchell Marsh Out of IPL 2021) आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। दिसंबर में हुए ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी इस सीजन में खेलता नहीं दिखेगा।

मिचेल मार्श के आईपीएल 2021 से बाहर होने की वजह उनका चोटिल होना नहीं है। बल्कि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बायो बबल की वजह से अपना नाम वापस लिया है। मिचेल मार्श आईपीएल के दौरान लंबे समय के बायो बबल में नहीं रहना चाहते जिसके चलते उन्होंने ये फैसला किया। मिचेल मार्श ने बीसीसीआई और सनराइजर्स हैदराबाद को अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER