VIDEO / आलिया की मम्मी के स्वीमिंग पूल में घुसा ये सांप, नीतू सिंह बोलीं-डरावना है

News18 : Jul 02, 2020, 10:04 AM
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मम्मी सोनी राजदान (Soni Razdan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर और अपनी लाइफ से जुड़े कई पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो गए। एक के बाद एक दो वीडियो सोनी राजदान ने शेयर किए। इन दोनों वीडियो में उनके स्वीमिंग पूल में एक सांप (Snake In Swimming Pool) तैरता हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मम्मी नीतू सिंह (Neetu Singh ) भी घबरा गई हैं।

सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन दोनों वीडियो को शेयर किया है। पहले वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे स्वीमिंग पूल में आज एक गेस्ट देखने को मिला है। पहले तो वो पानी पीना चाह रहा था और फिर उसने पानी में डुबकी लगा ली। इसके बाद वो तैरते हुए झाड़ियों में चला गया।'

नीतू सिंह यह वीडियो देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने कमेंट किया, 'ये बहुत डरावना है'। नीतू के कमेंट के रिप्लाई पर सोनी ने लिखा, 'मैंने नौ सालों में पहली बार यहां सांप देखा है'। सोनी द्वारा शेयर की गई दूसरी वीडियो में इस सांप को झाड़ियों में जाते हुए देखा जा सकता है

सोनी के इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं और उन्हें सुरक्षित कहने के लिए कहा है। हालांकि इन वीडियो पर आलिया का कोई कमेंट नहीं आया है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले सोनी राजदान ने नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के ट्वीट के जवाब में कहा था कि आज जो भाई-भतीजावाद कर रहे हैं और जिन्होंने इसे शुरू किया है, एक दिन उनके भी बच्चे होंगे और अगर वे उद्योग में आना चाहेंगे तो क्या वे उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे?।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER