त्रिपुरा / मुख्यमंत्री बिप्लब देब का इस्तीफा, विधायक दल के नए नेता का चुनाव आज

Zoom News : May 14, 2022, 05:11 PM
त्रिपुरा (Tripura) मुख्यमंत्री विप्लब देब ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। वो भाजपा, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) सरकार का चार साल से नेतृत्व कर रहे थे। इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विप्लब देब ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है।


राज्य में आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल भाजपा ने त्रिपुरा में नेतृत्व बदलने का फैसला किया है। इसे 2023 से पहले राज्य में बड़ा फैसला माना जाता रहा है। विप्लब देब ने कल ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात में उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा गया था। विप्लब देब ने कहा कि राज्य में 2023 के चुनाव की तैयारी करनी है। पार्टी का आदेश सर्वोपरी है।


बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उन पर कटाक्ष किया है. तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, बिप्लब कुमार देब लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहे. उन्होंने पहले ही काफी नुकसान कर दिया है. यही वजह है कि उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनकी अकर्मण्यता से परेशान हो गया. यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व त्रिपुरा में टीएमसी के बढ़ते प्रभाव से भी असहज हो गया है. 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER