एंटरटेनमेंट / जब पहली मुलाकात में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बोल दी थी ऐसी बात, जानिए पूरा मामला

Zoom News : Mar 05, 2021, 09:59 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | विराट कोहली(Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) देश के टॉप सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। हाल ही में यह दोनों पेरेंट्स भी बने हैं। आज हम आपको विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दौरान एक बेहद फनी लेकिन अजीब वाकया घटा था, जिसके बारे में खुद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था।

विराट के अनुसार अनुष्का से मुलाक़ात से पहले वह काफी नर्वस थे। ऐसे में अनुष्का के सामने आते ही स्थिति संभालने के लिए विराट ने एक जोक क्रैक किया जो काफी अजीब था। दरअसल, अनुष्का काफी लंबी हैं, ऊपर से उन्होंने इस दौरान हाई हील्स पहने हुए थे। विराट की मानें तो अनुष्का को यह बताया गया था कि वह (विराट कोहली) इतने लंबे नहीं हैं।

ऐसे में जब अनुष्का, विराट के सामने आईं तो उनकी हाइट विराट से कहीं ज्यादा थी। जिसके बाद नर्वस विराट ने मजाक-मजाक में अनुष्का से कह दिया कि आपको इससे ज्यादा हील्स नहीं मिले?कहते हैं कि यह सुनते ही अनुष्का ‘एक्सक्यूज मी’ बोल पड़ीं। विराट ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अनुष्का के ऐसा कहते ही वह समझ गए थे कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है।

विराट ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अनुष्का सेट पर बेहद कॉन्फिडेंट थीं। बहरहाल, विराट-अनुष्का ने लंबे वक़्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER