NDTV : Feb 22, 2020, 04:11 PM
खेल डेस्क | युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम तक वो वीडियो पोस्ट कर लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार उन्होंने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि वो गोवा में एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल बिना शर्ट के डांस कर रहे हैं और पीछे 'साकी-साकी' सॉन्ग पर डांस किया। न्यूजीलैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे सीरीज खेलने के बाद युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। भारत आने के बाद वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। वो दस्तों के साथ गोवा घूमने निकले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके बाद फैन्स ने उनके वीडियो को डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
न्यूजीलैंड में भी चहल की मस्ती देखने को मिली। कभी चहल टीवी के जरिए उन्होंने लोगों को हंसाया तो कभी खिलाड़ियों के साथ मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मार्च में चहल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलते हैं।#CmonAussie #TeamIndia #AUSvIND #T20WorldCup 🔥🔥🔥🔥🥳🥳🥳🥳🥳🥳 pic.twitter.com/wdguIVaNfN
— Smithified💘Stokesified 💘 (@Smithed49) February 21, 2020