हैवानियत की हद / दिल्ली में 90 साल की महिला के साथ 33 साल के युवक ने दुष्कर्म किया

Zoom News : Sep 09, 2020, 12:32 AM
  • नजफगढ़ के छावला में एक 90 साल की महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। राष्ट्रीय महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। साथ ही कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।
  • यह घटना सात सितंबर शाम की है। आरोपी की पहचान दिल्ली के रेवला खानपुर इलाके में रहने वाले 33 साल के सोनू के रूप में हुई है।
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल मंगलवार को महिला से मिलने पहुंची। उन्होंने ट्वीट किया- दिल्ली की 90 साल की महिला को घर से दरिंदा जबर्दस्ती उठाकर ले गया और बुरी तरह दुष्कर्म किया। अम्मा को बहुत चाटें आई हैं। उनसे मिली तो रूह कांप गई। बहुत रो रही थी और बोली इस दरिंदे को फांसी दिलाओ। हैवानियत की हद है! 6 महीने की बच्ची हो या 90 साल की महिला, कोई सुरक्षित नहीं।
  • मर गई इंसानियत
  • उन्होंने कहा- अम्मा उस 33 साल के दरिंदे से भीख मांगती रही की उनको छोड़ दे, वो उसके दादी की उम्र की हैं। पर हवस के नशे में डूबे हुए उस जानवर ने रेप कर सब हद पार कर दीं। कैसा समाज है हमारा? इंसानियत मर गई है, जिसके लिए 6 महीने की बेटी और 90 साल की महिला - दोनों ही सिर्फ़ एक वस्तु है। शर्मनाक!
  • दिल्ली महिला आयोग ने ट्वीट किया- आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।
  • आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ा
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नजफगढ़ इलाके के दो किमी के सुनसान रास्ते में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे इंडियन पैनल कोड (आईपीसी) की धारा 376 और 363 के तहत गिरफ्तार किया है।।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER