बॉलीवुड / Arjun Kapoor के बाद अब Malaika Arora को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

Zee News : Sep 07, 2020, 06:35 AM
नई दिल्ली: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव होने के बाद अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। 

सूत्रों के अनुसार, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मलाइका कोरोना पॉजिटिव हैं। वह डांस रियलिटी शो, 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को भी जज करती रही हैं। इस शो के सेट पर कुछ दिन पहले कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इससे पहले अर्जून कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।' 

इसके आगे अर्जुन लिखते हैं, 'मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सबों को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।'

आपको बता दें कि इसके पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी जगत की सेलेब्रिटीज को इस वायरस ने अपना शिकार बनाया है। लेकिन अर्जुन कपूर के फैंस अब उनके लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। अर्जुन के फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER