Football / मैदान पर ही किया इस खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ प्यारा Video

Zoom News : Jul 05, 2021, 07:59 PM
फुटबॉल के मैदान पर भी आए दिन कई तरह के कारनामे होते हैं। खिलाड़ी खेल के साथ ऐसे-ऐसे कमाल भी कर दिखाते हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन अब इस खेल के मैदान पर एक प्यार भरा पल भी देखने को मिला है। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बीच मैदान पर किया किया प्रपोज 

अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी हसनी डॉटसन स्टीफेंसन (Hassani Dotson) ने रविवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) के एक मैच के बाद मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को बीच मैदान पर प्रपोज कर दिया। मिनेसोटा एफसी के लिए खेलते हुए सैन जोस अर्थक्वेक के खिलाफ जैसे ही मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ, तभी हसनी ने अपने दोनों घुटनों पर बैठ कर सभी दर्शकों के सामने अपनी गर्लफेंड को रिंग पहना कर प्रपोज किया। 

दर्शकों ने भी किया सपोर्ट 

हसनी (Hassani Dotson) ने अपनी गर्लफ्रेंड को हजारों लोगों के सामने बीच मैदान पर प्रपोज किया। जैसे ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई तभी मैदान में मौजूद दर्शकों ने करीब 10 मिनट तक इन दोनों के लिए तालियां बजाई। लोग इस दौरान जमकर शोर भी मचा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि लोग इस कपल को खूब जमकर सपोर्ट कर रहे थे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

हसनी (Hassani Dotson) और उनकी गर्लफ्रेंड के इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हसनी ने खुद अपने अकाउंट से इस वीडियो को लोगों के बीच साझा किया है। हसनी की गर्लफ्रेंड पेट्रा ने भी एक फोटो लोगों के बीच शेयर की है। इस फोटो पर सब जगह से उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER