दुनिया / जापान में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, सुनामी का अलर्ट

Zoom News : Mar 16, 2022, 09:42 PM
जापान में बुधवार रात को भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया है। भूकंप के झटके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व रहा। भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई है। 

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी भूकंप के झटके के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। बिजली को रिस्टोर करने के लिए कंपनी को ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल मार्च में भी जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के कुछ इसी तरह के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई थी।

टोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया था। यूएसजीएस ने बताया था कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER