लाइफस्टाइल / बड़े काम की चीज है सौंफ, जानें इसके फायदे

Live Hindustan : Sep 27, 2019, 12:44 PM
कई लोग खाने के बाद सौंफ खाते हैं। क्योंकि इससे पाचन शक्ति मजबूत होता है और मुंह की दुर्गंध भी कम होती है। आयुर्वेद के मुताबिक सौंफ काफी गुणकारी होता है। इसलिए खाने के बाद हर हाल में इसका सेवन करना चाहिए। यह शरीर का वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। अगर आंख की समस्या है तो सौंफ के साथ मिश्री लेने से फायदा मिलता है। सौंफ में विटामिन सी, पोटैशियम, मैंगनीज, लोहा, फोलेट और फाइबर शामिल है।

सौंफ खाने के फायदे...

- इसके जीवाणुरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीड़ादायक मसूड़ों को शांत करने में सहायक होता है। इससे मुंह की बदबू दूर होती है। 

- सौंफ के बीज अपच, सूजन को कम करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से पेट में दर्द और पेट के अंदर सूजन से राहत मिलती है।

- इससे पेशाब की रुकावट भी दूर होती है। इसलिए सौंप की चाय पीने से पेशाब के रास्ते की समस्या दूर होती है। साथ ही आंखों की सूजन भी कम करता है। 

- यह भूख को कम करता है। सौंफ का ताजा बीज प्राकृतिक वसा नाशक के रूप में कार्य करता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से वजन घटता है। 

- सर्दी-खांसी, फ्लू और साइनस से श्वसन तंत्र के संक्रमण से राहत दिलाने में भी यह मददगार साबित होता है। 

- यह पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। यह बीपी को कम करता है। विटामिन सी एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह ह्दय रोग से बचाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER