बॉलीवुड / दिवाली पर अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर कीं फोटोज, कही ये बात

Zoom News : Nov 15, 2020, 02:22 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का इस बार दिवाली सेलिब्रेशन काफी सिंपल रहा। इस मौके पर उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था और न्यूड मेकअप किया था। साथ ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने कई फोटोज क्लिक कराई थीं। अब ये फोटोज अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मात्र एक घंटे में उनकी फोटोज पर 11 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 

फोटोज शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, “तैयार हुई सिर्फ इसलिए कि घर पर बैठ सकूं और खा सकूं। और यह मजेदार अनुभव रहा। उम्मीद करती हूं आप सभी की दिवाली शानदार रही।” इसपर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए। मौनी रॉय ने कॉमेंट कर लिखा, “हैप्पी दिवाली, ब्यूटीफुल।”

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली की तैयारियों की कई फोटोज शेयर की थी। उन्होंने फूलों के साथ एक टेबल पर सैनिटाइजर रखा था। इसके अलावा फैन्स को दिवाली की बधाई देते हुए उन्होंने जिफ शेयर किया था।

अनुष्का शर्मा इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। दुबई में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग आईपीएल मैच के लिए गई थीं, लेकिन अब वह मुंबई वापस लौट चुकी हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER