मनोरंजन / ‘शक्ति’ फेम एक्ट्रेस गरिमा जैन की टूटी सगाई, बयान में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Live Hindustan : Aug 17, 2019, 12:43 PM
टीवी जगत के सबसे पॉपुलर शो शक्ति फेम एक्ट्रेस गरिमा जैन ने अपनी सगाई तोड़ दी है। दरअसल, गरिमा जैन ने 13 जून को डायमंड मर्चेंट राहुल सराफ से सगाई की थी। सगाई और रोका के दो महीने बाद उन्होंने रिलेशन खत्म कर दिया है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में गरिमा जैन ने इस बात को कुबूल किया है। आपको बता दें कि राहुल सराफ लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। 

एक्ट्रेस ने बयान देते हुए कहा है कि हम दोनों के बीच आपसी तालमेल न बैठने की वजह से ये हुआ है। दरअसल, हम दोनों एक-दूसरे को बहुत ही कम जानते थे। समय ज्यादा न मिलने के कारण भी हम दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पाते थे। हम दोनों ही अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा राहुल मेरे छोटे कपड़ों और एक्टिंग के दौरान कुछ सीन्स को लेकर भी असहज रहते थे। इस पर हम दोनों ने मिलकर काम किया और रिलेशन को बेहतर करने की कोशिश की फिर भी बात नहीं बन पाई।

गरिमा जैन कहती हैं कि वे अभी अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती हैं। और शादी के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहती। 

आपको बता दें कि गरिमा जैन सगाई होने से पहले विवियन देशना संग रिलेशनशिप में थीं। जिसका खुलासा उन्होंने किया था। हालांकि बाद में मीडिया में खबरें आई थीं कि गरिमा ने विवियन से ब्रेकअप कर लिया है। और कुछ समय पहले ही दोनों अलग हुए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER