IND vs SA / रासी वैन डर डुसन ने ऋषभ पंत को उकसाया तो मिला ये करारा जवाब-VIDEO

Zoom News : Jan 05, 2022, 09:00 PM
IND vs SA | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन मैदान पर ऋषभ पंत और रासी वैन डर डुसेन के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जब ऋषभ पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए रासी वैन डर डुसन ने उनको स्लेज किया। इस पर ऋषभ पंत ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने वैन डर डुसन ने कहा अपना मुंह बंद रखो। हालांकि पंत तीन गेंद खेलकर ही आउट हो गए। भारत को पंत से दूसरी पारी में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया।

 ऋषभ पंत और रासी वैन डर डुसेन के बीच जुबानी जंग का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। पंत कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। मैच की बात करें तो तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भारत की पारी को संभाला। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। पुजारा 53 और रहाणे 58 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। भारत के पास इस समय 203 रनों की लीड है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका पहली पारी में 229 रनों पर आउट हो गई थी। पीटरसन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 62 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने भारत की तरफ से सात विकेट लिए। भारत की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई थी। केएल राहुल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए थे। मैक्रो जेनसन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट लिए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER