वीडियो वायरल / मलाइका अरोड़ा उठा रही हैं लॉकडाउन का पूरा फायदा, हेल्दी ‘पनीयारम’ बनाकर जीता फैन्स का दिल

Live Hindustan : Apr 05, 2020, 12:15 PM
बॉलीवुड डेस्क | मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी यह काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही उन्हें खाना पकाने का भी शौक है। इस समय कोरोना वायरस के कारण मलाइका अरोड़ा घर पर ही समय बिता रही हैं। सिर्फ मलाइका ही नहीं, पूरा देश लॉकडाउन में है और घर में परिवार संग समय बिता रहा है। 

इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पनीयारम बनाते देखा जा सकता है। यह केरल की काफी मशहूर डिश में से एक है। यह केला, गुड़, चावल का आटा, नारियल और हरी इलायची को एक साथ पीसकर तैयार की जाती है। इसके बाद इसे एक सांचे में डालकर बेक किया जाता है।

वीडियो में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहनी हुई है। बालों को बांधा हुआ है। मलाइका का नो मेकअप लुक आजकल फैन्स की पसंद बना हुआ है। मलाइका के कुकिंग वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा ने हेल्दी बेसन के लड्डू घर पर बनाए थे, जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। 

मलाइका परिवार संग समय बिताने के अलावा फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क हैं। योगा करने के साथ वह कई तरह की एक्सरसाइज कर रही हैं। और फैन्स को इन सभी के बारे में समय रहते जानकारी भी दे रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER