Lockdown / ममता का बड़ा ऐलान- बंगाल में 8 जून से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे

AajTak : May 29, 2020, 05:05 PM
पश्चिम बंगाल: कोरोना संकट को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में धार्मिक स्थल 1 जून से खोल दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातें भी होंगी जिसका पालन करना होगा। ममता ने घोषणा की है कि एक जून से सभी धार्मिक स्थल सुबह 10 बजे से खोले जाएंगे।

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि अगर कोरोना इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो मंदिरों और मस्जिदों को बंद रखने का क्या मतलब है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि किसी को भी धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक समय में केवल 10 व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था हर हाल में होनी चाहिए।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने एक और बड़ा ऐलान किया कि 8 जून से राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जूट इंडस्ट्री 1 जून से अपने सभी कर्मचारियों के साथ खोल दी जाएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER