Social Media / परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

Zoom News : Jul 28, 2020, 12:18 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | जहां एक तरफ इन दिनों कुछ सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, वही दूसरी ओर कुछ सितारे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए छोड़ रहीं है। हालांकि इससे पहले भी लॉकडाउन के समय परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक लंबा ब्रेक लिया था, और अब फिर वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को बाय बोल चुकीं है। 

 

परिणीति ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, "एक और बार सोशल मीडिया से डेटॉक्स होने की जरूरत है। आप लोगों से बहुत जल्द मिलती हूँ।"

 

हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया को बाय क्यों बोला, इसकी वजह को उन्होंने मेंशन नहीं की है। इससे पहले जब उन्होंने सोशल मीडिया को छोड़ने का फैसला लिया था तो उन्होंने कहा था कि वो कुछ समय खुद के साथ बिताना चाहतीं है।

 

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें वो दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, पिंकी दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संदीप कौर के किरदार को परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं। ये फिल्म अभी तक रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते रिलीज डेट टाल दी गई है। 

 

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा "द गर्ल ऑन द ट्रेन" में भी नजर आएंगी। फिल्म पॉउला हॉकिंस के नॉवेल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (2015) पर आधारित है। यह एक तलाकशुदा महिला पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता ने किया है। फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। परिणीति के अलावा कीर्ति कुल्हारी, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी है। 

 

वहीं परिणीति बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म में भी नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति साइना नेहवाल का किरदार निभाएंगी। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER