बॉलीवुड / UAE से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटो हुई वायरल, KISS करते हुए आए नजर

Zoom News : Nov 06, 2020, 11:48 AM
बॉलीवुड डेस्क | इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना बर्थडे मनाया। इस सेलिब्रेशन में अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आईं। अब अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ अपनी फोटोज शेयर कर खास अंदाज में उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिन्हें खूब लाइक्स मिल रहे हैं। 

पहली फोटो में अनुष्का, विराट को हग करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने विराट के गाल पर किस करती दिख रही हैं।इन फोटोज में कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में हार्ट इमोजी शेयर किया है। फोटो पर फैन्स कॉमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुष्का की इस पोस्ट को 26 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इससे पहले विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का उन्हें केक खिलाकर बर्थडे विश करती हैं। वहीं विराट, अनुष्का के गाल पर किस और फिर उन्हें हग करते दिख रहे हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन के मौके पर आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की कप्‍तानी कर रहे व‍िराट की टीम भी शामिल थी।

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER