Anniversery / मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूँ- प्रियंका चोपड़ा

Zoom News : Jul 20, 2020, 01:53 PM

By News Helpline – Mumbai | बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की मानती है और इसकी वजह है उनके पति निक जोनस। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, और इस मौके पर उन्हें दोस्तों के साथ ही उनके पति निक से भी प्यार भरी शुभकामनाएं मिली। 

निक ने प्रियंका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर, उनके लिए बहुत ही खास मैसेज भी लिखा था। अब प्रियंका ने निक को धन्यवाद देते हुए और अपनी प्रपोजल एनिवर्सरी को याद करते हुए एक प्यारा सा मैसेज लिखकर अपने आप को दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की बताया है। 

प्रियंका ने निक के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी। 2 साल पहले आज के ही दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए पूछा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन तब से मैं हर दिन के हर पल में हां कहती हूं। तुमने इस वीकेंड को बहुत ही यादगार बना दिया। मुझे हमेशा सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं! आई लव यू निक जोनस।"

बता दें निक ने प्रियंका के जन्मदिवस पर जो मैसेज लिखा था वह था, "मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर देख सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, केयरफुल और वंडरफुल इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं बहुत ही ग्रेटफुल हूं कि हम एक दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।"

आज निक और प्रियंका की प्रपोजल एनिवर्सरी है, इसी दिन निक ने प्रियंका को मैरिज के लिए प्रपोज किया था। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म "द स्काई इज पिंक" में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज "द व्हाइट टाइगर" में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में पहली बार राजकुमार और प्रियंका एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER