Bollywood / प्रियंका चोपड़ा ने बदला अपना हेयरस्टाइल

Zoom News : Sep 13, 2020, 11:42 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | बॉलीवुड से हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। प्रियंका अधिकतर ही अपने स्टाइल को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती है, और उनका नया-नया अंदाज उनके फैंस को भी उतना ही पसंद आता है। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका नया हेयरस्टाइल नजर आ रहा है। सेल्फी शेयर कर प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपना नया हेयर कट किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया, "न्यू हेयर, डोंट केयर।"

प्रियंका का ये नया हेयरस्टाइल उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और कमेंट कर फैंस उनके नए लुक की प्रशंसा कर रहे हैं। फोटो में प्रियंका शॉर्ट बैंग्स के साथ दिख रहीं हैं। खुले बालों और शार्ट बैंग्स के साथ प्रियंका ब्लू कलर का टॉप पहने दिखाई दे रही है।

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बालों पर ही नहीं बल्कि अपने आउटफिट को लेकर भी खूब एक्सपेरिमेंट करती रहतीं है, और कई बार वो अपने आउटफिट के चलते खूब सुर्खियां भी बटोरती है। 

हजारों-करोड़ो लोगों के दिलों में राज करने वाली देसी गर्ल प्रियंका बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। यानि की बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका के ही सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोवर्स है। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म "द स्काई इज पिंक" में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज "द व्हाइट टाइगर" में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में पहली बार राजकुमार और प्रियंका एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER