राज्य / हैदराबाद पुलिस ने प्रियंका रेड्डी की हत्या मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

Live Hindustan : Nov 29, 2019, 03:01 PM
तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी की हत्या मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।

प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है। 

प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक हैशटैग RIPPriyankaReddy काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, यह हैदराबाद की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू होने से जुड़ा है। बता दें कि प्रियंका की जली हुई लाश शहर के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी। जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले प्रियंका ने अपनी बहन को फोन किया था। इसके बाद फोन बंद हो गया और उसकी जली हुई लाश पुलिस ने बरामद की। अब यहां के रंगारेड्डी इलाके के स्थानीय लोगों ने डॉक्टर प्रियंका को न्याय दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकालने का ऐलान किया है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER