News18 : Jun 19, 2020, 09:51 AM
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।वो अपनी ही धुन पर नाचते वाले
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे में नजर आईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'जो भी हुआ उसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है। एक बड़ा खालीपन है। वो हर चीज में और हर जगह खूबसूरती देख लेता था। वो अपनी ही धुन पर नाचता था। मैं छिछोरे के सेट्स पर उनके आने का इंतजार करती थी।।।एक एक्टर होने के साथ-साथ वो बहुत अच्छा इंसान भी था।''सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि यह प्लांड मर्डर था, मूवी माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत का दिमाग तोड़ा और उन्हें मार डाला : कंगना रनौत
चांद देख मैं निःशब्द हो गई थी
श्रद्धा ने आगे लिखा, ''मैं एक बार उसके घर गई थी और उनसे मुझे अपने टेलिस्कोप से चांद दिखाया था और मैं चुप खड़ी रह गई थी। वो उस फीलिंग को सबके साथ बांटना चाहता था। वो छोटी छोटी चीजों में दिलचस्पी लेता था और उन्हीं में अपनी खुशी ढूंढ लेता था। सही मायनों में वह एक अलग तरह के व्यक्ति थे। मैं तुम्हें मिस करूंगी। प्रिय सुश''।