गुजरात / फिल्म नहीं, हकीकत है - शादी से पहले लड़के के पिता और लड़की की मां दोनों में प्यार, हुए फरार

Jansatta : Jan 21, 2020, 12:03 PM
सूरत | एक जोड़े की शादी इसलिए रुक गई क्योंकि लड़के के पिता और लड़की की मां दोनों प्यार में पड़कर फरार हो गए। किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह लगने वाली यह कहानी हकीकत है। मामला गुजरात के सूरत का है। जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की ने काफी पहले इंगेजमेंट किया था और अब एक साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। यह शादी फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले लड़के के 48 साल के पिता और लड़की की 46 साल की मां एक साथ फरार हो गए। इसके बाद दोनों ही परिवार की तरफ से गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक लड़के के पिता कातरगम इलाके में रहते थे तो वहीं लड़की का परिवार नवसारी का रहने वाला था। बीते 10 जनवरी को दोनों अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गए। जिसके बाद लड़का-लड़की की शादी रुक गई। अभी तक इन दोनों के माता-पिता का कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता एक बिजनेसमैन हैं और प्रॉपर्टी डिलर भी हैं।

कहा जा रहा है कि लड़की की मां और लड़के के पिता इन दोनों की जान-पहचान उस वक्त से थी जब इन दोनों की शादी भी नहीं हुई थी। दोनों कभी कातरगम इलाके में पड़ोसी थे और एक-दूसरे को अच्छे से जानते भी थे। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी से पहले रिलेशनशिप में भी थे। हालांकि बाद में लड़की की शादी कहीं और हो गई और दोनों अलग हो गए। लड़की का परिवार भावनगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और उन्होंने उनकी शादी नवसारी में रहने वाले एक हीरा कारोबारी से की थी। पुराना रिश्ता टूटने के बाद दोनों अलग हो चुके थे।

लेकिन अचानक जब दोनों की मुलाकात इस तरह हुई थी इन दोनों ने साथ भागने का फैसला कर लिया। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। यह घटना इस इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़के के पिता औऱ लड़की की मां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया परे शेयर की जा रही हैं और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER