Relationship / अगर आपका पहली बार सेक्स अच्छा नहीं हुआ तो ये कदम उठाएं

Zoom News : May 31, 2021, 09:29 PM
Relationship | पहली बार जो लोग यौन संबंध बनाते हैं, उनका पहला एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है कि बहुत अच्छा ही हो। पहली बार यौन संबंध बनाते हुए हमें बहुत सी चीजें पता नहीं होती हैं। बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो हमें समय समय पर पता चलती हैं। जो लोग पहली बार यौन संबंध बना रहे होते हैं, हो सकता है कि उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा ना हो। इसके बाद बहुत से लोग निराश हो जाते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि उनसे कहां गलती हुई है।

बहुत से लोग शुरुआत में अच्छा सेक्स ना होने पर खुद को दोषी ठहरा देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पहली बार यौन संबंध बनाते हुए गलतियां करना एक सामान्य बात है। पहली बार अगर आपसे अच्छा सेक्स नहीं हुआ है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। आप वक्त के साथ-साथ सब कुछ धीरे-धीरे सीख जाते हैं। आपको घबराना नहीं है बस कुछ गलतियां करने से बचना है। अगर आपका पहली बार सेक्स अच्छा नहीं हुआ है तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए ? ये आज हम आपको बताएंगे।

अपनी गलतियों से सीखें

सबसे पहले तो आपको समझना होगा कि आपने गलती कहां की है। अगर आपको लगता है कि आप पहली बार यौन संबंध बनाते समय बहुत घबरा गए थे, तो आपको अगली बार यौन संबंध बनाते समय खुद को रिलैक्स महसूस कराना है। अगर आप पहली बार में अच्छा सेक्स नहीं कर पाए हैं तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। आपको अब अपनी गलतियों से सीखना होगा।

जब आप दूसरी बार सेक्स कर रहे होंगे तो आपको यह ध्यान रखना है कि आप कम से कम गलतियां करें। बता दें कि सेक्स का अनुभव हर बार अलग अलग ही होता है। अगर पहली बार सेक्स करते हुए आपको दर्द महसूस हुआ है तो यह आपको समझना होगा कि ऐसा आपके साथ क्यों हुआ है। अगर आपको लगता है कि आपका तालमेल अच्छा नहीं था तो आपको इस बारे में अपने पार्टनर से जरूर बात करनी चाहिए।

पार्टनर से करें बात

पहली बार जब यौन संबंध अच्छा नहीं हुआ है तो आपको अपनी पार्टनर से भी जरूर बात करनी चाहिए। सेक्स के दौरान आपकी पार्टनर को कहां कहां दिक्कत आई है या उन्हें सेक्स के दौरान क्या अच्छा नहीं लगा। यह सब आपको अपनी पार्टनर से जरूर पूछना चाहिए। आप अपनी पार्टनर से जरूर बात करें।

ऐसा भी हो सकता है कि आपकी पार्टनर को अनुभव अच्छा लगा हो। वहीं, ऐसा भी हो सकता है कि आपकी पार्टनर को भी वह अनुभव इतना बुरा लगा हो जितना आपको। ऐसी स्थिति में वह आपसे बातचीत कर अपने एक्सपीरियंस को बताएंगी। आप उन्हें जरूर सुनें। कोशिश करें कि आप दोनों मिलकर पहले सेक्स के अनुभव के बारे में अच्छे से बात करें। आप दोनों को खुलकर बातचीत करने की जरूरत है। सेक्स सिर्फ एक ही व्यक्ति पर आधारित नहीं होता बल्कि इसमें दोनों पार्टनर्स को एक साथ क्रिया करनी होती है।

फोरप्ले पर ज्यादा ध्यान दें

बहुत से लोग पहली बार यौन संबंध बनाते हुए सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वह फोरप्ले अच्छे से नहीं करते। फोरप्ले करना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप यौन संबंध बनाते हुए अच्छे से फोरप्ले नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपकी पार्टनर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाए। आप अपने पार्टनर को पूरी तरह संतुष्ट कर पाएंगे अगर आप फोरप्ले जरूर करते हैं।

मुख मैथुन करें

आपको अपनी पार्टनर के साथ अच्छे से फोरप्ले करना होगा। उन्हें मुख मैथुन (Oral sex) का आनंद भी आप दे सकते हैं। इससे आपको भी बहुत आनंद आएगा और आपकी पार्टनर भी काफी ज्यादा उत्तेजित हो जाएंगी। आपको प्यार से फोरप्ले करने के जरूरत है। सबसे पहले आप अपनी पार्टनर को किस करें। फिर आप उनके कामुक अंगों को स्पर्श करें। धीरे-धीरे आप उन्हें अच्छा महसूस कराने लगेंगे। आपको हड़बड़ी में कुछ नहीं करना है। ध्यान रहे कि सेक्स से पहले फोरप्ले करना बहुत अच्छा माना जाता है।

एक दूसरे की पसंद को जानें

सबसे जरूरी होता है कि आप एक दूसरे की पसंद को जानते हों। अगर आप पहली बार यौन संबंध बनाते समय एक दूसरे को अच्छे से नहीं जानते हैं या एक दूसरे की पसंद को अच्छे से नहीं जानते हैं, तो अगली बार सेक्स करने से पहले आपको एक दूसरे के बारे में अच्छे से जानना जरूरी है। आपकी पार्टनर आपसे किस तरह का यौन संबंध चाहती हैं, इस बारे में आपको उनसे बातचीत करनी होगी। आपको अपनी पार्टनर से बातचीत कर जानना चाहिए की उन्हें सेक्स के दौरान क्या करना पसंद है। फोरप्ले करते समय उन्हें सबसे ज्यादा आनंद कब प्राप्त होता है। ये सब आपको जानना चाहिए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER