स्पोर्ट्स / बिना बैट या ग्लव्स के पिच पर उतरे धोनी और छीन लिया क्यूरेटर का काम: देखे विडियो

Zee News : Feb 27, 2020, 04:47 PM
रांची | महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों से प्यार जगजाहिर है। उनके गेराज में महंगी गाड़ियों की लाइन लगी रहती है। एमएस धोनी (MS Dhoni) इन गाड़ियों पर कभी भी रांची की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। धोनी को ड्राइविंग सीट पर बैठना इतना पसंद है कि वे कहीं भी जाते हैं तो अपनी कार खुद ड्राइव करते नजर आते हैं। एक बार फिर वे ड्राइविंग सीट पर नजर आए, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। धोनी इस बार पिच रोलर ड्राइव करते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वे तब से एक भी मैच नहीं खेले हैं। धोनी यह भी साफ कर चुके हैं कि वे आईपीएल (IPL 2020) से मैदान पर वापसी करेंगे, जो 29 मार्च से शुरू होगी। 

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों रांची में है और अक्सर जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। ताजा वीडियो में वे पिच क्यूरेटर के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके हाथ में बैट या ग्लव्स नहीं है। इसकी बजाय वे ड्राइविंग सीट पर बैठकर पिच को रोल करते नजर आ रहे हैं। 

हाल ही में धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पता चलता है कि वे खेल के साथ खेती में भी हाथ आजमा रहे हैं। धोनी एक वीडियो में अपने घर के आसपास खेती करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो उन्होंने खुद पोस्ट किया है। इससे पता चलता है कि वे तरबूज और पपीते की खेती कर काफी खुश हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER