बॉलीवुड / ऐश्वर्या राय बच्चन को हुआ कोरोना, हॉलीवुड एक्टर स्टीव मार्टिन ने की जल्द ठीक होने की दुआ

AajTak : Jul 19, 2020, 04:02 PM
Bollywood: ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को हाल ही में मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। ऐश्वर्या और आराध्या 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थीं लेकिन उन दोनों होम क्वारंटीन किया गया था। हालांकि, अब उनमें थोड़े लक्षण दिखने के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। ऐसे में ऐश्वर्या की हॉलीवुड फिल्म पिंक पैंथर 2 के को-स्टार स्टीव मार्टिन ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।

हॉलीवुड सितारे ने ऐश्वर्या के लिए की प्रार्थना

स्टीव ने ट्वीट किया- मैं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके बेटी के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। वे फिल्म पिंक पैंथर में काम करने वालीं बेहद एलिगेंट और खुशमिजाज पार्टनर थीं। स्टीव के सहत-साथ रेसलिंग स्टार और एक्टर जॉन सीना ने भी ऐश्वर्या के बारे में पोस्ट किया है। सीना ने ऐश्वर्या राय बच्चन की एक खूबसूरत फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। हमेशा की तरह उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। लेकिन फोटो से साफ है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। इससे पहले जॉन सीना ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन की फोटोज भी शेयर की थीं।

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद ये कदम उठाया गया। इसके बाद अमिताभ के पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ। ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन इसमें नेगेटिव आए थे। हालांकि 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की सामने आई।

हालांकि दोनों में लक्षण नहीं होने के चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मां-बेटी को एडमिट किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों की तबीयत ठीक है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत भी सामान्य बताई जा रही है। बिग बी तो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को लगातार संदेश भी दे रहे हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER