बॉलीवुड / आलिया भट्ट की शादी में फूट-फूटकर रोई थीं बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन

Zoom News : Apr 30, 2022, 09:20 PM
बॉलीवुड | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से रही। 4 साल तक डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंध गया। उन्होंने अपनी शादी को बेहद निजी रखा जहां परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के सितारों के साथ आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और मॉडल आकांक्षा रंजन कपूर भी थीं। आकांक्षा ने शनिवार को शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह खूब रोती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें आलिया की मेहंदी सेरेमनी से हैं।

आलिया की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

आलिया ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। वहीं आकांक्षा ने पीले रंग की साड़ी के साथ व्हाइट ब्लाउज मैचिंग किया। एक तस्वीर में आलिया खड़ी हैं और आकांक्षा नीचे बैठी हैं उन्होंने आलिया का हाथ पकड़ा हुआ है। दो अन्य तस्वीरों में भी आकांक्षा की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। उनके साथ करण जौहर भी खड़े नजर आ रहे हैं।

सेलिब्रिटीज ने किए कमेंट्स

आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- 'हाहाहा, मैं कहना चाहती हूं बहुत रोई।' उनकी इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया। अथिया शेट्टी लिखती हैं, 'यह बहुत क्यूट है।' वाणी कपूर ने लिखा, 'हाहाहाहा कांचू।' हुमा कुरैशी ने हार्ट का इमोजी बनाया। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी का आयोजन रणबीर के बांद्रा स्थित घर पर हुआ। शादी में रणबीर के परिवार की तरफ से नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रणधीर कपूर, बबीता, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा सहित अन्य लोग थे। आलिया भट्ट के परिवार से महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER