IPL 2020 / दुबई में विराट-अनुष्का ने किया Kiss, केक काटकर मनाया प्रेंग्नेंसी का जश्न

Zee News : Aug 31, 2020, 02:05 PM
IPL 2020: स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) और विराट कोहली (Virat kohli) ने जबसे प्रेग्नेंसी (Anushka sharma Pregnancy) की खबर दी है, तब से उनके फैंस में बेहद उत्साह है। सेलिब्रेशन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा तस्वीरें और वीडियोज दुबई (Dubai) से आए हैं। यहां विराट और अनुष्का ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की।

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में हिस्सा लेना दुबई पहुंचे हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (RCB) की ओर से खेलते हैं। उनके साथ इस बार अनुष्का शर्मा भी दुबई में हैं।  

वीडियो में विराट-अनुष्का को केक काटकर जश्न मनाते देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस भी किया। दोनों की एक्साइटमेंट देखते ही बनती थी। इस मौके पर अनुष्का ने ब्राउन शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, उनके चेहरे का ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता था। अनुष्का और विराट के अलावा इस मौके पर युजवेंद्र चहल ने भी केक काटा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चहल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बताया था कि वे धनश्री वर्मा के साथ सगाई कर चुके हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER