उदयपुर / हादसा रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, एक की मौत

Dainik Bhaskar : Aug 05, 2019, 05:25 PM
झाड़ोल (उदयपुर)। उदयपुर के कोटड़ा में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई जिससे एक यात्री की मौत हो गई तथा 30 घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज की एक बस कोटड़ा से उदयपुर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। खांचण में साबरमती के पुल से निकलते समय बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस करीब 10 फीट की ऊंचाई से गिरी।

हादसे के समय एसएचओ सखाराम वहां से निकल रहे थे। हादसा होते ही उन्होंने जाब्ता बुला लिया तथा एंबुलेंस को सूचित कर दिया। ग्रामीण भी मदद को आ गए तथा घायलों को पुलिस, एंबुलेंस व निजी वाहनों से कोटड़ा सीएचसी में ले जाया गया। अस्पताल लाए जाने पर डाक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER