बॉलीवुड / दीपिका पादुकोण ने खोले बड़े राज, बैचलर ट्रिप पर दोस्तों के कपड़े...

Zoom News : Feb 10, 2021, 09:45 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देकर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुकी हैं। वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शुमार हो चुकी हैं। इसके अलावा दीपिका 50.4 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं। दीपिका की प्रोफेशन लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन निजी जिंदगी में भी दीपिका काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दीपिका की दोस्त ने उनकी पर्सनल लाइफ बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दीपिका पादुकोण काफी घरेलू हैं, इसके बारे में तो खुद उनके पति रणवीर सिंह एक इंटरव्यू बात कर चुके हैं। वहीं हाल ही में दीपिका की करीबी दोस्त हितेशा मेहता ने भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया है। दरअसल, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो हितेशा के साथ बेकिंग का कॉम्पिटीशन करती दिख रही हैं। इस दौरान हितेशा बताती हैं कि किस तरह दीपिका अपनी बैचलर ट्रिप पर खुद सभी के कपड़े धोया करती थीं।

हितेशा ने कहा- 'बैचलर ट्रिप पर दीपिका पर सभी के कपड़े धोने का जुनून सवार था क्योंकि उन्हें हमेशा कपड़े धोने को नहीं मिलता है'। उन्होंने बताया- 'वो हम सभी को अपने कपड़े देने के लिए फोर्स करती थी ताकि वो उसे वॉशिंग मशीन में जाकर डाल सके. हर दिन, दिन में दो बार वो कपड़े धोती थी और ये उसे एक्साइटिंग लगता था'।

वहीं इससे पहले रणवीर सिंह भी दीपिका के बारे में कुछ ऐसा ही बताते नजर आए थे। उन्होंने बताया था कि दीपिका अपने घर और ऑफिस दोनों का काम खुद मैनेज करती हैं। रणवीर ने ये भी कहा कि दीपिका बहुत घरेलू हैं और वो इसके लिए खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER