IPL 2021 / धोनी ने छुआ खास 'माइल स्टोन', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

Zoom News : Apr 20, 2021, 07:04 AM
Delhi: आईपीएल-14 के 12वें मुकाबले में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बतौर कप्तान धोनी सीएसके के लिए 200वें मैच में उतरे। वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए बतौर कप्तान 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वैसे, धोनी का सीएसके की जर्सी में यह 201वां मुकाबला है। 2012 में चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले में धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर थे। लेकिन उस मैच में कप्तानी का भार सुरेश रैना के हाथों में था।

धोनी के नाम सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी है। धोनी ने इस मुकाबले से पहले तक ओवरऑल 286 टी20 मैचों में कप्तानी की है। धोनी टी20 मैचों में सीएसके के अलावा भारत, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और इंडियंस टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं। 

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज डैरेन सैमी हैं। सैमी ने ओवरऑल 208 टी20 मैचों में टीमों की कप्तानी की है। तीसरे नंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली आते हैं। कोहली ने भारत और आरसीबी के लिए कुल 173 टी20 मैचों में टीमों की कप्तानी की है। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER