तमिलनाडु / 'चमत्कार' से कम नहीं, भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर में निकले 500 से ज्यादा सोने के सिक्के

Live Hindustan : Feb 28, 2020, 10:20 AM
तिरुचिरापल्ली | तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के जंबुकेश्वर मंदिर से बुधवार को खुदाई के दौरान 505 सोने के सिक्के मिले हैं। इनका वजन 1.716 किलोग्राम है। तांबे के कलश में मिले सिक्कों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जंबुकेश्वर मंदिर दक्षिण भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह मंदिर श्रीरंगम द्वीप पर स्थित है, जहां प्रसिद्ध रंगनाथस्वामी मंदिर भी स्थित है। जंबुकेश्वर मंदिर की गणना तमिलनाडु के पांच प्रमुख शिव मंदिरों में होती है।

मंदिर समिति ने बताया कि खुदाई में मिले सोने के सिक्कों में 504 छोटे और एक बड़े आकार का सिक्का है। इन सिक्कों पर अरबी भाषा के अक्षर गुदे हुए हैं। अनुमान है कि ये सिक्के करीब 10वीं-12वीं शताब्दी तक के हो सकते हैं। कलश जमीन में सात फीट नीचे गढ़ा हुआ था। 

आगे की जांच के लिए सोने के सिक्कों से भरे कलश को ट्रेजरी में रखा जाएगा। 

सिक्कों के प्रचलन काल की जानकारी के लिए स्टेट आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER