बॉलीवुड / स्विमिंग पूल में नहाते हुए मलाइका ने ढाया बिकिनी में कहर, फोटो वायरल

Zoom News : Jan 03, 2021, 12:15 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर खुद की स्विमिंग पूल में नहाते हुए बिकिनी पहन फोटो शेयर की है। सूरज की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही है, जिस मोमेंट को वह एंजॉय कर रही हैं। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि मलाइका की यह फोटो अर्जुन कपूर ने क्लिक की है। 

अर्जुन कपूर संग रोमांटिक फोटो शेयर करने के बाद मलाइका खुद की बिकिनी फोटो से इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, “मुस्कुराइए, खुश रहिए और इस साल सबकुछ काउंट करें, साल 2021 खुशहाल बनाएं, हैप्पी संडे।”

मलाइका की बिकिनी फोटो देख फैन्स उनकी पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई अर्जुन कपूर को फोटो में मिस कर रहे हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के गोवा वाले घर की कुछ फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, “जब आपको किसी जगह को छोड़ने का मन न करे। अमृता और शकील आपने क्या घर बनाया है? गोवा में कोई दूसरा इतना अच्छा हॉलिडे होम नहीं है।” अमृता और शकील ने अपने इस घर का नाम 'अजारा बीच हाउस' रखा है।

एक तस्वीर में अर्जुन कपूर कमरे के बीच में खड़े दिख रहे हैं, जिसमें कई लोगों के बैठने के लिए शानदार स्पेस है। इसके अलावा दोनों तरफ लकड़ी की बनी खूबसूरत सीढ़ियां हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा घर के बाहर बने शानदार स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इस पूल की तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है, 'अजारा बीच हाउस से मुझे प्यार है।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER