बॉलीवुड / नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज देख लोगों के छूटे पसीने, ड्रेस के कट ने बढ़ा दी गर्मी

Zoom News : Jul 09, 2021, 07:19 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनके हर लुक को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। नोरा ने हाल ही में एक बार फिर अपनी कातिलाना अदाओं से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

नोरा का ग्लैमरस अंदाज

नोरा फतेही (Nora Fatehi) जहां जाती हैं, सुर्खियां बटोर लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को बेज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में देखा गया। नोरा का ये कातिलाना अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का फिगर साफ दिख रहा है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने क्लियर स्ट्रैप वाले फुटवियर पहने हुए हैं। मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

बिग बॉस से मिली पहचान

बेली डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत फिल्म 'रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। इसके बाद  नोरा फतेही (Nora Fatehi) को टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान के इस रियलिटी शो में आने के बाद ही नोरा फतेही (Nora Fatehi) काफी फेमस हुईं थीं। इसके बाद नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने साल 2016 में एक और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। नोरा फतेही खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।

नोरा की फिल्म

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER