बॉलीवुड / 38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास से शादी करने से पहले इन्हें कर चुकी हैं डेट

ABP News : Jul 18, 2020, 10:48 AM
बॉलीवुड डेस्क | प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस बात से भी सभी वाकिफ होंगे कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की। निक से पहले उनका अफेयर कई सेलेब्स के साथ भी रहा है। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। कहा जाता है कि प्रियंका फिल्मों में आने से पहले उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली, वह अपना पहला प्यार भूल गईं और दोनों अलग हो गए। असीम के बाद, प्रियंका ने अक्षय कुमार को डेट किया। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। दोनों ने कई हिट फिल्में साथ में की हैं। एक समय था जब मीडिया में खबर थी कि दोनों एक साथ काम करते हुए एक-दूसरे के करीब आए हैं। उस समय दोनों के कई बोल्ड फोटोशूट भी सामने आए थे जिसकी वजह से दोनों चर्चाओं में थे।

अक्षय और प्रियंका की नजदीकियों से नाखुश ट्विंकल खन्ना (अक्षय कुमार की पत्नी) ने इसे लेकर अक्षय कुमार को आगाह किया कि वह अब प्रियंका के साथ कोई फिल्में नहीं करेंगे। उसके बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ दूरी बनाए रखना शुरू कर दिया। अक्षय के बाद, प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों ने साथ में एक फिल्म भी की थी जो फ्लॉप रही। ऐसा बताया जाता है कि हरमन के फ्लॉप करियर के चलते प्रियंका उनसे दूर हो गईं। प्रियंका का नाम शाहरुख, शाहिद, यहां तक ​​कि जेरार्ड बटलर के साथ जोड़ा गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER