बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, थम गईं सबकी सांसें - देखें PHOTOS

Zoom News : Mar 13, 2021, 10:44 AM
बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रही हैं। कभी उनकी आटोबायोग्राफी तो कभी उनका नया रेस्टोरेंट चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें वह रेड कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के नए म्यूजिक एल्बम को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। 

कुछ घंटे से प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas)  की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में वह एक चैरी रेड कलर का गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगाकर इस लुक को और भी बेहतरीन बना लिया है।

इस ड्रेस में प्रियंका ने कुछ पोज दिए हैं जो बता रहे हैं कि उनके स्टाइल स्टेटमेंट के आगे हॉलीवुड स्टार्स भी कमतर हैं। इसके अलावा प्रियंका ने खुद भी इस ड्रेस में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें वह सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) ने अपने पति के म्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन' (Spaceman) लुक का खुलासा किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER